---Advertisement---

JEE मेंस टॉपर्स सूची में साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी पटमदा के 96% अरिजीत मंडल और 91% आयुष कुमार स्कूल ने दी शुभकामनाएं

On: April 26, 2024 3:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जेईई मेन-2024 मेंस परिणाम के बाद जेईई मेंस टॉपर्स 2024 सूची में साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी, पटमदा के छात्र अरिजीत मंडल ने 96.15 परसेंटाइल्स एवं आयूष कुमार ने 91 परसेंटाइल्स के साथ सफलता प्राप्त की है।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन में कहा कि ये हमारे विद्यालय के प्रबंधक,प्राचार्य,और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चे भी शहरी क्षेत्र के बच्चों से कम नहीं है। बच्चों की सफलता पर स्कूल के साथ बच्चों के अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। विधालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी ने बधाई देते हुए कहा कि इस परिणाम के आधार पर छात्र को देश के उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग संस्थाओं एनआईटी और अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री शिवम शर्मा जी ने भी बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह जी ने कहा कि यह सफलता बच्चे का अथक परिश्रम शिक्षकों का मार्गदर्शन, मेहनत का परिणाम है। विद्यालय परिवार की ओर से भी छात्र को शुभकामनाएं दी गई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि