---Advertisement---

रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय मुरी में मजदूर दिवस मनाया गया

On: May 3, 2024 3:25 AM
---Advertisement---

मुरी:– रेलवे बाजार स्थित रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय शाखा मुरी में मई दिवस के उपलक्ष में हर्षो उल्लास के साथ मजदूर दिवस मनाया गया। इसी क्रम में शाखा कार्यालय के प्रांगण में लाल झंडा का झंडोंतोलन किया गया साथ ही साथ शहीद बेदी पर शाखा सचिव गुरुपद महतो ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया एवं लेनिन के चित्र पर भी उपस्थित रेलकर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। मौजूद रेल कर्मियों ने लाल झंडे को सलामी देते हुए नारे लगाए की दुनिया के मजदूर एक हो, लाल झंडा करे पुकार, इंकलाब जिंदाबाद, शिकागो के वीर शहीदों को लाल सलाम, मजदूर एकता जिंदाबाद। इस मौके पर कांता राव, ए के नाथ, अजय साहू, अरुण कुमार महतो, सुभाष महतो, हेमंत मुंडा, वीरेंद्र नाथ महतो, विनोद महतो, आर पी श्रीवास्तव, रसराज महतो, खुर्शीद आलम, नवीन कुमार, विश्वनाथ सिंह समेत दर्जनों रेलकर्मी मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:संपत्ति के लिए पिता की पिटाई, तीन बेटों और उसके पोते के खिलाफ कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज

जमशेदपुर: जनहित के मामले को लेकर डीसी ऑफिस के पास प्रदर्शन और हंगामा मामले में पूर्व जिप खोली किशोर यादव समेत पांच बरी

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, कृत्रिम किल्लत पर सख्त चेतावनी

पतरातु NTPC में बड़ा खुलासा: 11 साल से बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल!

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य