---Advertisement---

नए उपायुक्त से जिलावासियों को बहुत उम्मीद : पप्पू

On: July 28, 2023 6:59 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सोनारी थाना शांति समिति के सचिव एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जिला के नए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पदभार ग्रहण पर बधाई दी है और कहा है कि उनसे जिला की जनता को ढेर सारी उम्मीदें हैं।

देवघर में उनके द्वारा जनहित में लिए गए निर्णय एवं कार्यों की संपूर्ण देश में काफी सराहना होती है। वह बिना किसी दबाव में फैसले लेते रहे हैं और इसका फायदा सही लाभुकों को मिलता रहा है।

नीति आयोग में उन्होंने लंबी सेवा दी है और इसका लाभ अवश्य ही इलाके के सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा। चूंकि वे खुद साधारण परिवार से आए हैं और अपने मेधावी पन के बदौलत आईआईटी मुंबई जैसे संस्थान से डिग्री हासिल की है।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार जिस तरह से उन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहकर नवोदय विद्यालय से अपना शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह गांव के सरकारी विद्यालयों में भी पठन-पाठन का माहौल बनाने में वह शिक्षा विभाग को अति सक्रिय करने में सफल होंगे वही जिले में स्वास्थ्य की सुविधाएं भी लोगों को स्तरीय मिलेगी। भूमि पुत्रों के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने पेसा कानून लागू किया है और उम्मीद करता हूं कि पंचायत सिस्टम को और मजबूती मिलेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक