झारखंड

CISCE 10th, 12th Result 2024 Declared: 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

CISCE 10th, 12th Result 2024: CISCE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 99.47 प्रतिशत और 12वीं की परीक्षा में 98.19 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर एक्टिव है।

CICSE 10वीं परीक्षा में 2,43,617 छात्र शामिल हुए। छात्रों ने 99.47 स्कोर हासिल किया है। लड़कियों ने 99.65 फीसदी हासिल कर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.31 फीसदी रहा है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

• CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
• होमपेज पर आईसीएसई या आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।
• अब यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

• आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।