जेल से छूटे दिल्ली सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला,पूर्व सीएम हेमंत को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था और!

---Advertisement---
नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले में मनी लांड्रिंग के आरोपी के तहत जेल में बंद थे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन्हें चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया है। जिन्हें एक जून तक अंतरिम जमानत मिली है फिर 2 जून को उन्हें सरेंडर करना पड़ेगा। इसी बीच जेल से छूटते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया और जमकर बरसे। उन्होंने दिल्ली आप ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी वन नेशन वन लीडर के तहत काम कर रहे हैं। चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी हटा देंगे। जिन विपक्षी दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप वे लगाते रहे हैं। आज सभी भाजपा में शामिल हो गए हैं और जिनके खिलाफ जांच बंद कर दिए गए हैं।वे विपक्षी दलों के तमाम नेताओं को जेल भेज देंगे। कई लोगों की राजनीति खत्म कर चुके हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल हैं।
उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि उन्हें भी झूठे केस में जेल भेज दिया गया है और सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन षड्यंत्र के खिलाफ वे जेल से ही जनतंत्र सरकार चलाएंगे।
और उन्होंने क्या कहा देखें
आम आदमी पार्टी (AAP) एक छोटी सी पार्टी है, लेकिन प्रधानमंत्री ने AAP को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और एक साथ उसके 4 सबसे पहले नेता जेल में भेज दिए।
उन्होंने कहा कि यह तानाशाही है।
बयान
केजरीवाल ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना
केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने सारे चोर, डकैत, उचक्कों को अपनी पार्टी में भर लिया है।”
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल ने लड़ी है और एक दुकानदार से 5 लाख रुपये मांगने पर अपने ही मंत्री को CBI के हवाले कर दिया।
उन्होंने कहा, “केजरीवाल को गिरफ्तार कर उन्होंने देश को संदेश दिया कि मैं केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं तो किसी को भी कर सकता हूं।”
जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने कल दी थी केजरीवाल को अंतरिम जमानत
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कल शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है।
कोर्ट शराब नीति मामले में गिरफ्तारी देने वाली केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई कर रही है और सुनवाई लंबी खिंचने और चुनाव को देखते हुए उनको अंतरिम जमानत दी गई है।
कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी (चुनाव के) बाद में या पहले भी हो सकती थी और 21 दिन की जमानत से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।