राष्ट्रिय

Loksabha Election 2024: चौथे चरण का मतदान खत्म, 10 राज्यों की 96 सीटों पर 63 प्रतिशत से अधिक मतदान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024: देश में सोमवार को चौथे चरण का मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, चौथे चरण में 63 प्रतिशत मतदान से अधिक मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण तक 543 में से 379 सीटों पर मतदान हो चुका है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 68.20 प्रतिशत, बिहार में 56.12 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 37.00 प्रतिशत, झारखंड में 64.30 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 70.38 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.06 प्रतिशत, उड़ीसा में 64.23 प्रतिशत, तेलंगाना में 61.71 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 58.02 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 76.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।