---Advertisement---

जल संकट से जूझ रहे हैं बूढ़ाबेहरा गांव के ग्रामीण

On: May 15, 2024 2:40 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के नागेडीह पंचायत के बूढ़ाबेहरा गांव के लोग काफी समय से विकट जल संकट से जूझ रहे है। इस गांव में सरकारी स्तर पर लगाए गए अधिकतर जलापूर्ति योजनाएं लगभग फेल हो गई है। नतीजा गांव के कई टोलों के लोगों को पीने के लिए दाडी एवं नहाने के लिए कुर्मी टोला एवं माझ टोला के समीप स्थित बदबूदार चेकडेम पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गांव में बेल टोला एवं माझ टोला दो ऐसे टोले है जहां पीने का कोई भी सरकारी जलस्रोत नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि इन टोलों के लोग चुआ और दाड़ी से पानी लाकर पीने को विवश है। माझ टोला के लोगों ने बताया कि टोला के 37 घरों के लोगों को करीब एक किमी दूर बेहरा दाढ़ी से पानी लाना पड़ता है. माझ टोला में तीन चापाकल है

लेकिन सभी खराब है। इसी टोला में लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत एक डीप बोरिंग का जलमीनार भी है जो 12 सालों से खराब है। गांव में नल जल योजना के तहत घरों में नल लगाए गए है लेकिन अभी तक पानी नहीं आया है।
कुर्मी टोला के बलराम करमाली ने बताया कि कुर्मी टोला में भी तीन चापाकल है इनमें से एक ही ठीक है। सभी को पानी नहीं मिल पाता इसलिए टोला के लोग आधे किमी दूर किया बुदादाढ़ी से पीने का पानी लाते है। गांव के सिमरिया टोला के सभी चापाकल खराब है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now