---Advertisement---

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रखण्डवार नियुक्त की संगठन प्रभारी,मौलाना अंसार खान बने पटमदा प्रखंड प्रभारी

On: July 29, 2023 2:45 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक सशक्तिकरण के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला के 18 प्रखण्डों को धारदार बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा निम्नलिखित प्रखण्डवार संगठन प्रभारी के पद पर नियुक्ति को जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने स्वीकृति प्रदान किया।

प्रखण्डवार संगठन प्रभारी की सूची : (2023)

1) पटमदा प्रखण्ड : मौलाना अंसार खान (2) डूमरिया प्रखण्ड : अजय मंडल (3) मुसाबनी प्रखण्ड : तापस चटर्जी (4) घाटशिला प्रखण्ड : राज किशोर प्रसाद (5) धालभूमगढ प्रखण्ड : सिदाम चन्द्र हेम्ब्रम (6) गुडाबांदा प्रखण्ड : जितेन्द्र सिंह (7) बहरागोड़ा प्रखण्ड : बबलू झा (8) चाकुलिया प्रखण्ड : सनातन भकत,(9) पोटका प्रखण्ड : संजय प्रसाद अधिवक्ता(10) बोडाम प्रखण्ड : मोहनलाल बनर्जी,

(11) जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड : कमर रजा खान(12) मानगो प्रखण्ड : बबन शुक्ला(13) कदमा-सोनारी प्रखण्ड : नितेश मित्तल(14) साकची प्रखण्ड : राजेश चौधरी(15) गोलमुरी प्रखण्ड : ज्योति मिश्र(16) बिरसानगर प्रखण्ड : सुनील प्रसाद ‘लाली'(17) टेल्को प्रखण्ड : सुभाष उपाध्याय(18) जुगसलाई प्रखण्ड : अपर्णा गुहा,

वही दूसरी ओर मौलाना अंसार खान ने कहा पटमदा प्रखंड देहात क्षेत्र में आता है। मैं रात दिन मेहनत करके डोर टू डोर जाकर जो पुराने कांग्रेसी हैं उनसे मुलाकात करूंगा और पटमदा प्रखंड वासियों के बीच जाकर उनके सहयोग से राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का इंशा अल्लाह काम करूंगा। पटमदा प्रखंड के अध्यक्ष देबूलाल सहिस और पुराने कांग्रेसियों के बीच में बैठकर 2 दिन के अंदर बैठक करूंगा। और मैं जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो मुझे पटमदा प्रखंड का प्रभारी बनाकर यह जिम्मेदारी सौंपी।

जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने उपरोक्त सभी 18 प्रखण्डवार संगठन प्रभारी को निर्देश जारी किया कि सभी पदाधिकारीगण अपने अपने दायित्व वाले प्रखण्ड को सशक्त बनाने के लिए अविलंब बैठक आयोजित करें। सभी प्रखण्डों को मिशन 2024 के लिए तैयार करें। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर द्वारा निर्देशित कार्यक्रम भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सफल बनायें। प्रखण्डवार संगठन सशक्तिकरण के विषय के प्रगति संबंधित रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को देंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक