---Advertisement---

हौसला बुलंद हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं

On: July 30, 2023 1:53 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- अगर हौसला बुलंद हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं बल्कि अपने संघर्ष और जज्बे से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस बात को सार्थक करते हुए सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर में तीरंदाजी की गुर सिख रही रामगढ़ मांडू निवासी सुरेश सिंह की 14 वर्षीय पुत्री शुक्रिति सिंह। महज 8 साल की उम्र में एक सड़क दुघर्टना में एक पैर गवां देने वाली शुक्रिति उन सभी लोगों के लिए मिशाल है जो जिदगी से हार मान जाते। शुक्रिति की माता मीरा देवी ने बताया घर के बाहर सड़क पार करने के दौरान एक ट्रक की चपेट आने से गम्भीर रूप से घ्याल हो गई थी। परिवार से जितना हो सका बेहतर इलाज का प्रयास किया फिर भी उसकी एक पैर को नहीं बचा पाया। इस घटना के बाद पुत्री ने हार नही मानी अपनी सहेलियों से उसी तरह हर खेल पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगी। इसी दौरान सिल्ली आर्चरी के बारे सुनने के बाद वो उसने ठान लिया कि तीरंदाजी पर ही अपना कैरियर को आगे ले जाना है।

वहीं शुक्रिति बताती है कि उन्हें आर्चरी सेंटर में कोच एवं अन्य प्रशिक्षुओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now