---Advertisement---

पीएम मोदी का भाषण उनके पद के अनुकूल नहीं रहा,जमशेदपुर में जनसभा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए: सुधीर कुमार पप्पू

On: May 20, 2024 5:44 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: घाटशिला में नरेंद्र मोदी का भाषण प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुकूल नहीं रहा। उन्होंने बचकाना भाषण देकर चलते बने। अपनी हार को देखते हुए मोदी ने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दिया जो जनता को पसंद नहीं आई। मोदी जमशेदपुर में जनसभा करने की हिम्मत नहीं जुटा सके क्योंकि भीड़ नहीं जुटती उन्होंने घाटशिला में जनसभा किया। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी पंचायत और प्रखंड स्तर पर जनसभा करने लगे हैं। उनको मालूम है कि बड़े मैदान में और बड़े शहर में भीड़ नही जुटती। पैसा खर्च कर भीड़ जुटाई गई। समाजवादी विचारक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी और चंद दिनों के मेहमान है जहां भी इस तरह वह जनसभा करते हैं वहां राहुल गांधी, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और केजरीवाल के खिलाफ गलत बयानी करते हैं। मोदी के पास 10 सालों में क्या-क्या विकास किया यह बताने के लिए कुछ भी नहीं है। वे जनता से और समय मांग रहे हैं समय पर समय मांग रहे हैं ताकि वह मौज मस्ती कर सके और जनता त्रस्त रहे। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी और भाजपा के खिलाफ पूरे देश में माहौल है। 4 जून को जब रिजल्ट आएगा तो मोदी की करारी हार होगी। इंडिया गठबंधन 300 से अधिक सीटे लाने जा रही है। मोदी और शाह के जनसभा में हार का डर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मोदी के भाषण से जमशेदपुर में भाजपा की हार होने जा रही है । इस बार यहां महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती भारी मतों से जीत रहे हैं। पप्पू ने कहा कि झारखंड में भाजपा का पूरी तरह से सफाया होना निश्चित है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया