---Advertisement---

सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा और संवर्धन की उठे मांग-प्रविंद पांडेय

On: July 30, 2023 4:01 PM
---Advertisement---

रांची:-आज बुंडू अनुमंडल में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय कमिटी के निर्देशानुसार रांची जिला ग्रामीण कमेटी की बैठक मानसरोवर रेस्टोरेंट्स के सभागार में संपन्न हुई.कार्यक्रम के दौरान ऐसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा,संवर्धन और स्वतंत्रता को लेकर विधानसभा के सत्र में जल्द ही मांग उठाई जाएगी.वे बोले इसके लिए हमारे प्रदेश के पदाधिकारियों का प्रयास जारी है और कुछ विधायकों से भी संपर्क साधा जा रहा है।

एसोसिएशन के रांची प्रमंडलीय अध्यक्ष दिनेश बनर्जी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए हमारे सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कमेटी द्वारा विशेष रूप से निर्देश दिया गया है.वे बोले झारखंड में हमारे संगठन का एक-एक अपने स्तर से प्रयास कर रहा है कि राज्य में पत्रकारों को बीमा और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ मिले।

मौके पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बातों को कमेटी के बीच रखा.पत्रकारों को कैसे संगठित किया जाए इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई.बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण जिला कमेटी के अध्यक्ष अमित दत्ता ने किया और संचालन जिला महासचिव कमलेश दुबे ने किया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष नेपाल चंद्र नायक,हराधन लोहरा,सचिव जयंत जयपाल सिंह मुंडा,जिला प्रवक्ता राजेश अहिर,कार्यसमिति सदस्य रोहित राम,पंचानन महतो,अरुण कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों की 8 सूत्री मांगों को लेकर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के आवास जाकर उन्हें विधानसभा सत्र में मांगों को विधानसभा के समक्ष रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 को 13 जिलों में बारिश की संभावना

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में अमरप्रीत सिंह की जुगसलाई में पदयात्रा

राजस्थान सेवा सदन व शिव मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में दीपक अग्रवाल रामूका का है अहम योगदान

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई