

चतरा: चतरा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुंडा थाना हिंदियाकला गांव के रहने वाले पिता पुत्र को नक्सलियों ने घेराबंदी कर शनिवार की रात मौत के घाट उतार दिया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में सुरक्षा बलों को रवाना किया गया है।
बताया जाता है कि तकरीबन डेढ़ महीने पहले इन दोनों ने एक नक्सली को हथियार के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। जिसका प्रतिशोध नक्सलियों ने लिया है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने शनिवार की देर रात को घेराबंदी कर बाप बेटे को मौत के घाट उतार दिया हैं।वहीं इस डबल हत्याकांड की खबर सुनते ही पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल बना हुआ है।
एसडीपीओ के मुताबिक घटना की सूचना ग्रामीणों से मिली है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 23, 2026
Pratap Singh
October 23, 2026




