---Advertisement---

’31 मई को SIT के सामने आऊंगा..’ सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान आया सामने

On: May 27, 2024 1:33 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Prajwal Revanna Sex Scandal Case: सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद पहली बार जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। रेवन्ना ने यह भी कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे और 31 मई को खुद SIT के सामने आएंगे।

प्रज्वल रेवन्ना का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई जिससे वो डिप्रेशन में चले गये। उन्होंने कहा हासन में कुछ ताकतें मेरे खिलाफ काम कर रही हैं, क्योंकि मैं राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहा हूं। प्रज्वल ने कहा कि उसे न्यायपालिका और कानून पर भरोसा है वो 31 मई को 10 बजे SIT के सामने पेश हो जाऊंगा।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय हसन सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। यौन शोषण के कई वीडियो सामने आने के बाद वो 26 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे। इसमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं शामिल हैं। अब तक दर्ज हुई शिकायतों के अनुसार, करीब 12 महिलाओं से जबरदस्ती संबंध बनाए यानी उनका रेप किया गया। मामले में अभी SIT जांच कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें