---Advertisement---

प्रचंड गर्मी के कारण बिहार में 8 जून तक स्कूल बंद, सीएम नीतीश कुमार ने लिया फैसला

On: May 30, 2024 1:58 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

पटना: बिहार में भीषण गर्मी और उमस के कारण स्कूलों में बच्चों की हालत खराब होती जा रही है। शेखपुरा, मुंगेर समेत अन्य जिलों के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। इनमें से कई बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इससे स्कूलों में अफरातफरी मच गई। कई जगहों पर शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी हीट स्ट्रोक से बेहोश हो गए। मूर्छित बच्चों को शिक्षक एवं अन्य लोग आनन-फानन में अस्पताल ले गए और उनका इलाज कराया गया। ऐसे में बिहार की सरकार ने स्कूल, कोचिंग संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र 8 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

राज्य सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि सभी निजी और सरकारी स्कूल, कोचिंग संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र 8 जून तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश जारी किया। भीषण गर्मी के कारण छात्रों के बेहोश होने की कई रिपोर्ट आने के बाद यह निर्णय लिया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बक्सर:शादी समारोह वरमाला की तैयारी, दुल्हन को पेट में प्रेमी ने मारी गोली,बारात लौटी, देखें वीडियो,राजद ने सरकार पर हमला बोला

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

बिहार: रक्सौल में अनिरुद्धाचार्य के भागवत कथा में लाठी चार्ज

शराबी ने किया गजब कांड! कुत्ते को मारकर खरगोश का मीट बता 1000/KG में बेचा; मांस खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

हिजाब विवाद में झारखंड सरकार की एंट्री! नुसरत को 3 लाख मासिक सैलरी मनचाहा पोस्टिंग व आवास का ऑफर

माशूका संग आपत्तिजनक हालत में धराए मौलवी साहब, पेड़ से बांधकर जमकर हुई पिटाई; देखें वीडियो