झारखंड

Jharkhand Loksabha Election 2024: झारखंड में तीन लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 29.55 फीसदी मतदान

झारखंड वार्ता न्यूज

Jharkhand Loksabha Election 2024: झारखंड में तीन लोकसभा सीट के लिए शनिवार सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। दुमका, राजमहल और गोड्डा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

इन तीन सीट पर सुबह 11 बजे तक 29.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। दुमका में 29.24 फीसदी, गोड्डा में 29.39 फीसदी और राजमहल में 30.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह राज्य का चौथा और देश भर में होने वाला सातवें चरण का चुनाव है। दुमका और गोड्डा में 19-19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि राजमहल में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सभी की निगाहें दुमका सीट पर हैं जहां भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीता सोरेन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के नलिन सोरेन से है। गोड्डा में भाजपा के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार प्रदीप यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। राजमहल लोकसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रम, झामुमो के मौजूदा सांसद विजय हांसदा के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट पर अपनी झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी को मैदान में उतारा है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।