---Advertisement---

रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने 36.65 किलो गांजा ट्रेन से किया बरामद

On: June 2, 2024 2:12 AM
---Advertisement---

मुरी:- रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने गुरुवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन संख्या 15027 मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से 36.65 किलो गांजा नारकोस ऑपरेशन के तहत बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 18 लाख 32 हजार 500 रूपये बताई गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग गैर कानूनी नशे की वस्तु मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर जा रहे हैं। तत्पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो टीमों का गठन किया। एक टीम रांची स्टेशन से जांच हेतु ट्रेन में चढ़ी और दूसरी टीम मुरी रेलवे स्टेशन पर तैनात थी। ट्रेन के मुरी पहुंचने पर दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से जब छापामारी शुरू किया तो ट्रेन के जनरल डिब्बा में बैठे दो पुरुष और दो महिला डरकर अपने सीट से उठकर छिपने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस को उन चारों पर शक हुआ और शक के आधार पर उनको मुरी स्टेशन पर उतारा गया और इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दिया गया। पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में उन लोगों की बैग का जांच किया तो उसमें 22 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पुछताछ करने पर उन लोगों ने अपना नाम लालवती देवी गोपालगंज (बिहार), सत कुमार गोपालगंज (बिहार), रिंकी देवी पश्चिम चंपारण बाघा (बिहार), भुवर यादव पश्चिम चंपारण बाघा (बिहार) निवासी बताया और कहा कि हम लोग गैर कानूनी तरीके से इसे बालनगीर (उड़ीसा) से खरीद कर अपने गांव ले जाकर एवं इसे बेचकर अपने स्वार्थ हेतु पैसा कमाते हैं। तदोपरांत गिरफ्तार अभियुक्तों को राजकीय रेल थाना मुरी को जप्त किए हुए गांजे के साथ कानूनी प्रक्रिया हेतु सौंप दिया गया। अभियुक्तों पर कांड संख्या 05/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी संजीव कुमार, उप निरीक्षक बसंत मल्लिक,पवन कुमार, प्रधान आरक्षी कुमार कौशल, एम एस मुंडा,महिला आरक्षी सोनी कुमारी, सिमरन कुमारी, सीआईबी रांची की टीम से उप निरीक्षक विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक कुमार, आरक्षी महेश कुमार, फ्लाइंग टीम रांची के हेमंत, प्रदीप और डी के जीतरवाल मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now