---Advertisement---

पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 में एंटी लार्वा का छिड़काव की,जागरूकता के लिए पंपलेट बांटे

On: July 31, 2023 3:33 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :डेंगू चिकनगुनिया जैसे संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 1 स्थित हिलटॉप स्कूल के पास, गुरुद्वारा परिसर में, प्राथमिक विद्यालय परिसर, शहीद मैदान परिसर सहित हर क्वाटर में एंटी लारवा का छिड़काव किया गया है। इस दौरान डेंगू चिकनगुनिया के लक्षण और बचाव के उपाय से संबंधित पंपलेट भी बांटे गये।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी में साफ सफाई अभियान के साथ-साथ अब एंटी लारवा का भी छिड़काव किया जा रहा है। ताकि स्थानीय लोगो को डेंगू चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियां से बचाव किया जा सके। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एंटी लारवा टीम के पदाधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को सभी पुराने टायरों, बर्तनों तथा व्यवहार में नहीं आने वाली वस्तुओं को हटाने ताकि इसमें पानी का जमाव ना हो। इसके अलावे पानी के बर्तनों को ढक कर रखने ताकि एडिस मच्छर का फैलाव ना हो। सप्ताह में कम से कम 1 बार पानी की टंकी, गमलों, कूलर, फ्रिज,फूलदान आदि को सफाई करने की सलाह दी। इस दौरान कई क्वार्टरों में डेंगू के लक्षण मिले। जिसे दवा का छिड़काव का उन्हें नष्ट किया गया।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह एवं एंटी लारवा टीम के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक