---Advertisement---

ग़दर फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, मीडिया कर्मियों ने पूछे तीखे सवाल।

On: June 17, 2023 2:29 PM
---Advertisement---

रांची :- गदर फिल्म की अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रांची सिविल कोर्ट अपना मुंह ढक कर पहुंची जहां पर उन्होंने खुद को सरेंडर किया। फिल्म अभिनेत्री के रांची पहुंचने की खबर फैलने के बाद मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया जहां उन्होंने मीडिया को कोई भी जवाब देने से मना कर दिया।

जानकारी के मुताबिक उन्हें दोबारा 21 जून को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। दरअसल कुछ महीने पहले ही उनके खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया था। मामला धोखाधड़ी और ढाई करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। दरअसल रांची के ही अरगोड़ा में रहने वाले अजय कुमार सिंह ने अरगोड़ा में रहने वाले अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 में सीजीएम कोर्ट में शिकायत की थी। अजय कुमार सिंह एक उद्योगपति और फिल्म निर्माता हैं।

दरअसल रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में वर्ष 2017 में डिजिटल इंडिया को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें अमीषा पटेल संग अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर साथ बैठे थे। इसी बीच दोनों की मुलाकात हु। उसी दौरान फिल्म निर्माता अजय को मूवी में पैसे लगाने का ऑफर मिला। जिसके बाद अजय ढाई करोड़ रुपए का चेक अमीषा के खाते में ट्रांसफर किया था। फिल्म देसी मैजिक का निर्माण करने के नाम पर अजय से अभिनेत्री अमीषा ने पैसे तो ले लिए पर पिक्चर का निर्माण आज तक नहीं हो पाया। जब अजय ने अपने पैसे वापिस लेने की मांग की तो बहुत टाल मटोल के साथ अमीषा पटेल ने 1 करोड़ का चेक काट कर दिया जो कि बाउंस कर गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल