---Advertisement---

लोकसभा की मतगणना की पूर्व संध्या पर जहां राज्य भर के राजनेता राजनीतिक गुणा भाग में जुटे हैं वहीं आजसू सुप्रीमो फुटबॉल का मज़ा लेते नजर आए

On: June 4, 2024 2:04 AM
---Advertisement---

सिल्ली : 4 जून को जहां पूरे देश में चुनाव में गिनती को लेकर जोड़ घटाव का गणित चल रहा है।जिसमे सभी
राष्ट्रीय पार्टी के राजनेता से लेकर सभी राज्य के नेता एक दिन पूर्व संध्या पर अपनी-अपनी पार्टी की मतगणना में होने वाले रुझान को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं । वही कहते हैं यदि आप मानसिक रूप से खुद को बेहतर रखना चाहते है तो कोई खेल खेलने मैदान में चले जाएं। इससे आपकी मानसिक स्थिति भी अच्छी होती है और आगे की प्लानिंग भी आप बेहतर तरीके से कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सिल्ली में जहां आजसु सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो सिल्ली के एस्ट्रोटर्फ फुटबाल स्टेडियम में जम कर फुटबॉल खेला। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैत्री मैच खेला। कई मूव बनाए गोल भी दागे। विरोधी टीम के खिलाड़ियों का सामना किया। खेल के बाद सुदेश महतो ने चुनावी परिणामों पर बताया कि राज्य की सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी।मौके पर खिलाड़ियों के अलावा पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now