आखिरकार ईडी ऑफिस पहुंचे कारोबारी विष्णु अग्रवाल, अधिकारियों ने शुरू की पूछताछ।
Satyam Jaiswal
July 31, 2023 (Last updated: July 31, 2023) 1 minute read
राँची :- कारोबारी विष्णु अग्रवाल सोमवार की शाम 4.15 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जोनल ऑफिस पहुंचे, जिसके बाद ईडी के अधिकारियों के द्वारा उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
इससे पहले ED ने विष्णु अग्रवाल को बीते 26 जुलाई को उपस्थित होने को कहा था, लेकिन वो ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे, उन्होंने ई-मेल के माध्यम से बताया कि आज उनके घर पर पूजा हो रही है, इसलिए वह आज उपस्थित नहीं हो पाएंगे, इसके साथ ही उन्होंने 10 दिनों के लिए समय की मांग की जिसके बाद ईडी ने फिर से समन जारी करते हुए 31 जुलाई को हाजिर होने का आदेश दिया था।
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है।
जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।