सिल्ली: बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के तीरंदाज कृष चंद्र देव ने एशिया कप खेलने के लिए कोरिया रवाना हो गए।
एकेडमी के कोच शिशिर महतो ने बताया कि कोरिया में
4जून से 9 जून तक आयोजित होना है। तीरंदाज कृष चंद्र देव भारतीय टीम की और से साधेगी निशाना।
इनका चयन पिछले 20 से 25 अप्रैल हरियाणा के सोनीपत में आयोजित कैंप में किया गया था।
ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दो सेट उपकरण की आवश्यकता होती है उसे देखते हुए एकेडमी के अध्यक्ष के द्वारा एक नए सेट की उपकरण की राशि तीरंदाज कृष चंद्र देव को उपलब्ध कराया गया ताकि वह भारतीय टीम में बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस मौके पर सिल्ली तीरंदाजी सेंटर के मुख्य संरक्षक सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्रजेश प्रसाद, कोच प्रकाश राम आदि ने बधाई ते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कृष चंद्र देव ने एशिया कप खेलने के लिए कोरिया रवाना










