---Advertisement---

रांची:फिर ब्यूटी पार्लर आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा का भंडाफोड़! 3 विदेशी समेत 4 युवतियां पुलिस के हत्थे चढ़ी

On: June 5, 2024 4:13 PM
---Advertisement---

रांची :प्रदेश की राजधानी रांची में फिर से एक बार ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की भंडाफोड़ होने की खबर है। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बरियातू थाना के बगल में ही पुलिस ने रेड डाली। जिसमें संदेह के आधार पर चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है। पकड़ी गई लड़कियों में तीन बांग्लादेशी और एक पश्चिम बंगाल की युवती शामिल है।

दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की अन्य क्षेत्रों में भी ताबड़तोड़ छापामारी हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियातू के ब्यूटी पार्लर में गलत काम हो रहा है।जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर पार्लर में छापेमारी की। जिसके बाद सभी को दबोच कर थाने ले गई है फिलहाल पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

बता दें कि इस से कुछ दिन पहले ही रांची स्थित लालपुर के एक स्पा सेटर में छापेमारी कर पुलिस ने आठ लड़कियों को गिरफ्तार किया था. जानकारी के अनुसार पुलिस ने लालपुर के बैंबो इंटरनेशनल स्पा सेंटर में छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए थे. इस पुलिस ने स्पा सेंटर से विदेशी युवतियों को भी बरामद किया था. जिसमें थाईलैंड की दो युवती थी. इसके अलावा पश्चिम बंगाल और दिल्ली की दो-दो लड़कियों को बरामद किया गया था. तो वहीं एक अन्य लोकल लड़की बरामद की गई है.

पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल

सवाल उठने लगे हैं कि रांची में पिछले दो जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की।जिसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि पुलिस ने यहां से विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। आज बरियातु में पुलिस ने तीन बांग्लादेश की युवतियों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले लालपुर के स्पा सेंटर से पुलिस ने दो थाईलैंड की युवतियों को गिरफ्तार किया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

गुमला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, लघु सिंचाई कार्यालय का अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विक्रम शर्मा की हत्यारों की तलाश में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में, तीन सीसीटीवी फुटेज में दिखे!

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

हजारीबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, 24 घंटे के अंदर 7वीं मौत; वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

मंईयां सम्मान योजना: जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उनके लिए खुशखबरी