---Advertisement---

साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के मुदस्सिर हसन का नीट -यूजी 2024″ में 625 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन

On: June 5, 2024 4:24 PM
---Advertisement---

विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना की

जमशेदपुर: साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के मुदस्सिर हसन ने नीट -यूजी 2024″ में 625 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, समाज और अपने परिवार का नाम रौशन किया है।

उक्त बात की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह जी ने दी और छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

अध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा ने स्कूल बुलाकर किया सम्मानित

छात्र की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी ने छात्र को स्कूल बुलाकर सम्मानित किया और उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र अपने मेहनत और शिक्षकों की मार्गदर्शक के बदौलत डॉक्टर बनने का सपना साकार कर रहे हैं।जिससे हम सब भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर ने भी दी शुभकामनाएं

विद्यालय के डायरेक्टर श्री शिवम शर्मा जी ने भी छात्र की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now