---Advertisement---

हिंडाल्को मुरी में विश्व पर्यावरण सप्ताह धूमधाम से मनाया गया

On: June 6, 2024 3:08 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

मुरी:- हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुरी में विश्व पर्यावरण सप्ताह बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 31 मई को श्री गणेश पूजन के साथ विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया गया। हिंडाल्को के ठेकेदार एवं कर्मचारियों ने मिलकर इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए पोस्टर, स्लोगन, कविता लेखन, वायो डायवर्सिटी फोटोग्राफी, स्टेप काउंट इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 2 जून को छोटे-छोटे बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए पर्यावरण नाटक का आयोजन किया गया। संध्या में कॉलोनी के बच्चों द्वारा आर एम पी 3 में वृक्षारोपण किया गया। 4 जून को कर्मचारियों के लिए प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही साथ बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी साउथ प्लॉट कॉलोनी से जागरूकता अभियान निकालते हुए एलुमिना क्लब पहुंचे। तत्पश्चात झंडोंतोलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद सभी को पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। अंत में हिंडाल्को के एमडी सतीश पाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों के बीच संदेश दिया गया एवं बच्चों के द्वारा एलुमिना क्लब में वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को फूल का पौधा एवं वर्मी कंपोस्ट खाद का वितरण किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now