---Advertisement---

प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी : नेहा महतो

On: June 6, 2024 3:25 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

अनगड़ा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन सिल्ली, क्लीन सिल्ली अभियान की शुरुआत अनगड़ा प्रखंड के बरवादाग आम बगीचा में पौधारोपण कर हुई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की अध्यक्ष नेहा महतो के नेतृत्व में यहां पौधारोपण और पौधा वितरण किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ एवं क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए नेहा महतो ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी। पर्यावरण को बचा कर ही हम बेहतर भविष्य की परिकल्पना कर सकते हैं। हम सभी को मिलकर अपने वातावरण को स्वच्छ रखने, वृक्षों एवं जल स्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्पित होने की आवश्यकता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now