---Advertisement---

यज्ञ से वर्षा होती है और वर्षा से अन्न  का उत्पादन होता है – स्वामी दीनदयाल जी महाराज

On: June 8, 2024 3:17 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली :-  आम बगान लोदमु उत्तरी सिल्ली, राँची में जगद्गुरु वनांचलधर्मपीठाधीश्वर स्वामी दीनदयालजी महाराज के सानिध्य में चल रहें श्री रुद्र महायज्ञ के नवम दिवस पर काशी से पधारे हुये वैदिक विद्वानो के द्वारा आवाहित देवताओं का पुजन हवन पुर्णाहुति तथा संध्याकालीन आरती के साथ यज्ञ पूर्णता को प्राप्त हुआ। जगद्गुरु वनांचलधर्मपीठाधीश्वर स्वामी दीनदयालजी महाराज ने कहा कि यज्ञ से वर्षा होती हैं, वर्षा से अन्न का उत्पादन होता है जिससे सभी जीव जंतुओं का पालन पोषण होता है। हमारे यहाँ सनातन धर्म में विश्व कल्याण की कामना से यज्ञादि कर्म किये जाते हैं। कुकर, सुकर, दानव, मानव, कीट ,पतंग सबके कल्याण की कामना की जाती हैं। राजस्थान से पधारे समाधि बाबा ने जगत् के कल्याण की कामना की और शांति, सदभाव और प्रेम से जीवन जीने का उपदेश किया। चित्रकुट से पधारी हुई लीला के द्वारा रावण वध और रामराज्याभिषेक की लीला का विहंगम दर्शन कराया। नव दिनो से चल रहा अनवरत विशाल भण्डारा भी आज रात्रि में पुर्णता को प्राप्त हो जायेगा। इस यज्ञ को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी सक्रिय रुप से कार्यरत है। यज्ञस्थल पर और भण्डारे में अपार जनसमुह का आगमन हो रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now