---Advertisement---

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा मुरी में महिलाओं के बीच सेमिनार का हुआ आयोजन

On: June 15, 2024 2:01 AM
---Advertisement---

मुरी:- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के मुरी शाखा में विभिन्न गांवों से आई महिलाओं के बीच सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय से आए मुख्य प्रबंधक विपिन बिहारी एवं सूर्य प्रकाश ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा लागू की गई योजना लखपति दीदी बनाने हेतु यूनियन बैंक हमेशा आप लोगों को मदद करने के लिए तत्पर है। आप लोग इसका अवश्य लाभ उठाएं। बैंक द्वारा अन्य क्रियान्वित योजनाएं जैसे स्वयं मदद ग्रुप योजना, यूनियन ग्रीन कार्ड के तहत बकरी पालन, कुक्कुट पालन, सूअर पालन एवं डेयरी तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना स्कीम के बारे में बताया। साथ ही साथ अन्य कृषि योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से महिलाओं को जानकारी दिया। सेमिनार में 60 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। अंत में महिलाओं से अपील किया गया की बताए गए सारी योजनाओं का स्वयं लाभ ले और दूसरों को भी लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें। सेमिनार का समापन रवि राजधन ने किया। इस मौके पर जेएसएलपीएस के अधिकारी गण, संतोष महतो, बीपी यादव समेत अन्य बैंक कर्मी मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट किया पेश