---Advertisement---

‘युवा’ व कॉमिक रिलीफ क्रिया के तत्वाधान में लीडर लड़कियों का प्रखंड स्तरीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

On: June 27, 2024 3:56 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन ( युवा ) एवं कॉमिक रिलीफ क्रिया के संयुक्त तत्वावधान में पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत में युवा लीडर लड़कियों का प्रखंड स्तरीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण विषय जेंडर एवं जाति को लेकर किया गया |

युवा की सदस्य चांदमनी सवैयां ने सभी का स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया। प्रॉजेक्ट कॉर्डिनेटर अंजना देवगम ने जाति आधारित हिंसा, छुआछूत, प्रथाएं व कामों के विभाजन किस तरह से हमारी यौनिकता, अवसर, गतिशीलता को प्रभावित कर रहे है, पर विस्तृत जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण में 15 पंचायत की 30 लीडर लड़कियों ने भाग लिया और जेंडर एवं जाति के जुड़ाव पर अपनी समझ विकसित की कि कैसे इनके जुड़ाव की वजह से समुदाय के हाशिए पर रहने वाले व्यक्ति प्रभावित हो रहे है और शोषण का शिकार हो कर अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं । जाति की व्यवस्था की जड़ें कितनी मजबूती से हमारे समाज में फैली हुई है।

लीडर लड़कियों ने मिलकर रणनीति बनाई कि कैसे अपने समुदाय, समाज में इन जाति व्यवस्था के मुद्दों को चिन्हित कर अपने संगठन के माध्यम से बदलाव लाने की पहल करेंगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सदस्यों ने सहयोग किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

अलीगढ़:प्रेमी के साथ होटल में रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पुलिस के साथ पहुंच गया,पति, फिर! देखें वीडियो

LPG यूजर्स के लिए जरूरी खबर, तुंरत पूरा कर लें ये काम; वरना होगी परेशानी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग का एक और बड़ा एक्शन, डीजीपी को हटाया, सिद्धनाथ गुप्ता बने नए डीजीपी