---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

On: June 28, 2024 2:09 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली पुलिस को अहले सुबह गुरुवार के दिन रांची पुरुलिया मुख्य मार्ग पर खून से लथपथ युवक अफताब खान, उम्र 18 वर्ष, पिता हसन जावेद खान, तालडागा पुरुलिया निवासी का शव मिला। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक रांची पुरुलिया मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है तत्पश्चात पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को उठाकर सामुदायिक अस्पताल सिल्ली ले आई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना के कारण युवक के शरीर पर कई गंभीर जख्म भी हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया। पुरुलिया पुलिस की सहयोग से मृत युवक के परिजनों को खबर मिलते ही सिल्ली थाना पहुंचे और बताया कि आफताब खान पिछले 25 जून को सुबह घर से निकला था और वापस नहीं आया तत्पश्चाप परिजनों के द्वारा पुरुलिया थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने युवक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह