---Advertisement---

मुरी ओपी थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया

On: July 3, 2024 2:57 AM
---Advertisement---

मुरी:-मुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के क्रम में चार पहिया और दो पहिया वाहन की गहन जांच किया गया। जांच में हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल सवारी साथ ही साथ वाहन से संबंधित कागजात की जांच की गई। जिन वाहन मालिक या चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट नहीं पाए गए वैसे वाहनों को जप्त कर मुरी ओपी थाना परिसर लाया गया एवं जप्त सभी वाहनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को सूचित किया गया। मौके पर थाना प्रभारी कुंदन कुमार के द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधित बहुत सारी जानकारियां दी गई और कहा कि आपका जीवन बहुमूल्य है इसलिए सुरक्षा के नियमों को अपना कर दुर्घटना से बचें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि लोग जब भी अपने वाहन लेकर घर से निकले तो हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग हमेशा करें एवं नाबालिक बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने से रोके। उन्होंने कहा कि वाहन जांच में और तेजी लाई जाएगी ताकि सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण पाया जा सके।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ए आई समिट में कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया वासेपुर, एक को लगी गोली, गैंगवार की आशंका

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा