सिल्ली – सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत के पुर्व मुखिया दिवंगत योगेश्वर महतो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका देहांत दिनांक 02 जुलाई को उनके निवास स्थान लोटा में हो गया। उन्होंने 30 बर्षो तक पंचायत के लोगों को सेवा दी। उन्होंने अपने कार्यकाल में शराबबंदी को मद्यनिषेध अभियान संघर्ष समिति गठन कर पुर्ण रूप से शराब बंद किया। 75-80 के दशक में लोग धान खेतों में रात को रख कर रखवाली करते थे जिसको इन्होंने बंद कराया। सन 1977 में उषा मार्टिन लिमिटेड टाटीसिलवे की नौकरी को छोड़कर मुखिया का चुनाव जीत कर 30 वर्षों तक लोटा की जनता की सेवा की।शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थली के शीला की खोज के अग्रणी सदस्य भी रहे। शिक्षा के प्रति उनका योगदान अतुलनीय था। उनके प्रयास से लोटा हाईस्कूल की शुरूआत हुई।राजनीति क्षेत्रों में सिल्ली के वर्तमान विधायक सुदेश कुमार महतो एवं पुर्व विधायक राजेन्द्र सिंह मुंडा, केशव महतो ‘कमलेश’ , परमेश्वर सिंह (MLC), अमित कुमार महतो सभी से उनका मधुर सम्बन्ध रहा ।
उन्होंने प्रदान जैसे एनजीओ में जुड़ कर सिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया। उन्हीं की उंगली पकड़कर बहुत सारे लोगों ने राजनीतिक की शुरुआत की।वो अनेक लोगों के आदर्श थे। वे अपने पीछे पत्नी एक पुत्र सौरभ एवं पुत्री शिखा को छोड़ गये ।उनके देहांत से आस पास के क्षेत्र एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती । लोगों ने उनकी मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
लोटा पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन











