---Advertisement---

राधारमण महोत्सव 19 अगस्त से,आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

On: July 6, 2024 1:59 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली के कुटाम राधा रमण मंदिर परिसर में शुक्रवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय राधा रमण महोत्सव के आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन एवं ग्रामीणों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के संचालक दास गदाधर दास ने की। सर्व सम्मति से महोत्सव का आयोजन आगामी 19 से 27 अगस्त तक किए जाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव में बलराम जयंती, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, प्रभुपाद आविर्भाव महोत्सव प्रमुख कार्यक्रम होंगे इस दौरान छौ नृत्य, भागवत कथा, पुष्पाभिषेक, गौ पूजा, अंतर विद्यालय आर्ट एंड कल्चर प्रतियोगिता समेत कई प्रतियोगिताएं आकर्षण के केंद्र होंगे।बैठक में गुरुकुल के आचार्य, विद्यार्थी समेतआसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now