

जहां भगवान जगन्नाथ बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने मौसी बाड़ी निर्मल नगर स्थित काली मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा अर्चना के साथ पंडित हेमंत बनर्जी एवं काजल चक्रवर्ती के द्वारा मुख्य यजमान के रूप में नवीन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी मधु शर्मा समिति के संरक्षक अशोक पांडे युवा समाजसेवी शंभू मुखी डूंगरी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया इसके उपरांत मौसी बाड़ी से वापसी गुंडिचा मंदिर की ओर वापसी रथयात्रा का शुभारंभ हुआ जो कालीबाड़ी से होते हुए निर्मल नगर सिद्धू कानू चौक होते हुए बिरसा मोड से नया कोर्ट होम पाइप गुरुद्वारा होते हुए पुणे श्री श्री शिव हनुमान दुर्गा मंदिर परिसर में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हुए उत्साह पूर्वक भगवान का जय घोष करते हुए नृत्य गान किया इसके उपरांत भगवान अपने निवास में पुनः श्रद्धालुओं के दर्शन एवं जगत कल्याण के लिए विराजमान हो जाएंगे।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026







