उत्तर प्रदेश

अलीगढ़: थाने में बेटे ने पुलिस के सामने पेट्रोल डालकर मां को जिंदा जलाया, फिर बनाने लगा वीडियो, गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

उत्तरप्रदेश: अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने पेट्रोल डालकर अपनी मां को जिंदा जला दिया। इसके बाद वह मां को बचाने की जगह वीडियो बनाने लगा। महिला करीब पांच मिनट तक आग से झुलसती रही। पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे आग को बुझाया। महिला 80 फीसदी तक झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कालेज सेंटर में रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, मृतका हेमलता के पति राजबहादुर सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद महिला मायके चली गई थी। कुछ माह पहले फिर से ससुराल में आकर रहने लगी। इस दौरान जेठ और देवर ने रहने से मना किया तो महिला ने उन पर छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा भी कर दिया था। जिसके संबंध में दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। मकान और पैसों को लेकर उनके बीच बातचीत चल रही थी। तभी महिला थाने से बाहर गई और उसके बेटे ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। तुरंत ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।