---Advertisement---

रुडसेट संस्थान सिल्ली में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया

On: July 17, 2024 3:38 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू कुमारी डीडीएम नाबार्ड रांची, श्रीमती अमिता टूटी बीपीएम सिल्ली उपस्थित रही। विश्व युवा कौशल दिवस पर पूर्व प्रशिक्षणार्थी बिमल कुमार महतो, संतोष उरांव, बालिका कुमारी,आइलीन तिर्की सभी ने अपना अपना कार्य का अनुभव साझा किया। मुख्य अतिथि ने यह संदेश दिया की विश्व युवा कौशल दिवस प्रत्येक साल 15 जुलाई को बेरोजगारी और अल्परोजगार से निपटने के लिए और युवाओ को सही मार्ग दर्शन देने के लिए मनाते है। श्रीमती अमिता टूटी ने विश्व युवा दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय और घरेलु विश्व युवा दिवस तीन कारणों से महत्वपूर्ण है युवाओ पर विश्वास जताना और उनका सम्मान करना है। रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने यह संदेश दिया कि आज के आधुनिक युग में प्रत्येक शिक्षित और अशिक्षित सभी के पास कुछ न कुछ कौशल होनी चाहिए ताकि किसी परिस्थिति में अपना स्वयं का रोजगार कर सके। मंच का संचालन वरिष्ट संकाय अनिल कुमार ने किया। मौके पर वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो,दशरथ महतो,महेश रुहिदास,सुनील मुंडा उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now