---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान गंभीर रूप से घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

On: July 22, 2024 3:11 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सोमवार (22 जनवरी) सुबह करीब 4 बजे आतंकियों ने आर्मी कैंप पर हमला किया। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कितने आतंकी थे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

सेना के अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने राजौरी के गुंडा ख्वास इलाके में 63 आरआर आर्मी कैंप पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। घटना के तुरंत बाद और सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। छिपे हुए आतंकियों को मार गिराने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

गौरतलब है कि बीते एक महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान आतंकवादियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें 12 जवान शहीद हुए हैं और 9 आम नागरिकों की मौत हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी