---Advertisement---

अवैध शराब पर रोक लगाने को लेकर राजधानी में हुई हलचल, उपायुक्त के आदेश पर इन इलाकों में की गई छापेमारी।

On: August 5, 2023 11:08 PM
---Advertisement---

रांची :- अवैध शराब अड्डों के खिलाफ जिला आबकारी टीम की कार्रवाई जारी है। आज लगातार दूसरे दिन उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए टीम ने कई लीटर शराब जब्त करते हुए इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार भी किया।

जिला आबकारी टीम ने आज जगन्नाथपुर, धुर्वा, भुसूर, लोवाडीह के विभिन्न क्षेत्रांे में छापेमारी की। कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 140 लीटर अवैध शराब और 3.9 लीटर बीयर जब्त किया गया।

आपको बतायें कि कल रांची एयरपोर्ट के पीछे चंदाघासी ग्राम में अवैध तरीके से चल रहे अड्डे को ध्वस्त करते हुए जिला आबकारी टीम ने 800 किलोग्राम जावा महुआ और 140 लीटर चुलाई शराब जब्त किया था। साथ ही उत्पाद अधिनियम के तहत संचालक पर एफआईआर दर्ज की गयी है। यह रैकेट अवैध तरीके से महुआ हड़िया निर्माण कर गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री कराता था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह