---Advertisement---

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तरफ से सिल्ली सीएचसी के ए एन एम (नर्सों) को मेडिकल किट वितरण किया गया

On: July 24, 2024 1:12 AM
---Advertisement---

मुरी:-हिंडालको इंडस्ट्रीज के सामुदायिक विकास प्रभाग की ओर से मंगलवार को सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम (नसों) को एक मेडिकल किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में हिंडालको इकाई के हेड रोहित चौरसिया, सिल्ली प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला, सिल्ली स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर प्रियंका कुमारी, हिंडालको सीएसआर के हेड अनिल कुमार सिंह के द्वारा (नर्सों) को मेडिकल किट देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल किट में बीपी मॉनिटर मशीन, मधुमेह टेस्टिंग मशीन, स्टेथोस्कोप, ऑक्सीमॉनिटर इत्यादि शामिल है। मौके पर बताया गया कि यह उपकरण अधिक योग्यताएं प्रदान करेंगे और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयोगी साबित होंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी और सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के द्वारा दिए गए उपहार के लिए हम बहुत ही आभारी हैं। यह कार्यक्रम हमारे स्वास्थ्य सेवाओं की कड़ी को मजबूती प्रदान करेगा और हमलोगों को रोगियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा। वही सामुदायिक विकास प्रभाग के हेड अनिल सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हिंडालको सिल्ली आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में मदद कर रही है और ऐसे कार्यक्रमों का समर्थन देने के लिए कटिबद्ध और प्रतिबद्ध है। इस मौके पर हिंडाल्को के चिकित्सा अधिकारी सौरभ घोष, सहायक महाप्रबंधक (कर्मचारी संबंध) अभिषेक प्रताप सिंह, संदीप कुमार, भरत सिंह, सिल्ली अस्पताल के डॉक्टर विवेक कुमार एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now