---Advertisement---

एक और पाकिस्तानी महिला ने भारतीय से किया निकाह…! कहा कबूल है

On: August 6, 2023 5:40 AM
---Advertisement---

एजेंसी: पाकिस्तानी सीमा और सचिन हैदर का मामला पूरे वर्ल्ड में फिलहाल सुर्खियों पर है। इसी बीच खबर आ रही है कि एक और पाकिस्तानी महिला ने भारतीय से ऑनलाइन निकाह किया है।अब राजस्थान के जोधपुर जिले में बुधवार को अनोखी शादी चर्चे में है। पाकिस्तान की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने ऑनलाइन शादी की। इस दौरान निकाह की सभी रस्में वर्चुअल तरीके से निभाई गईं। काजी ने शादी संपन्न कराई। इस दौरान कराची में मौजूद दुल्हन ने कहा- मुझे कबूल है। इसका वजह है बताया जा रहा है कि वीजा संबंधी परेशानियों के चलते ऐसा किया गया।

दरअसल आआजोधपुर के रहने वाले ठेकेदार मोहम्मद अफजल के छोटे बेटे अरबाज ने पाकिस्तानी महिला अमीना से शादी की। शादी कराची में होने वाली थी, लेकिन वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण निकाह ऑनलाइन किया गया। इस अनोखी शादी में अरबाज और अमीना के परिवार वालों ने ऑनलाइन रस्में निभाईं।दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े हुए थे। कार्यक्रम स्थल पर लैपटॉप के साथ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थीं।

दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा कि दुल्हन पाकिस्तान से जोधपुर आएगी। उन्होंने कहा कि वहां की लड़कियां और उनके परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं। वहां हमारे रिश्तेदार भी हैं। अब हम वीजा की तैयारी करेंगे।’अफजल ने कहा कि हमारे जैसे सामान्य परिवारों के लिए ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें खर्च भी कम होता है। अगर हम भारत के निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। बता दें, इससे पहले पाकिस्तान की ही रहने वाली सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन से शादी की थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now