---Advertisement---

नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए.वी.  स्कूल सिल्ली के छात्राओं ने जीता स्वर्ण पदक

On: July 31, 2024 2:47 AM
---Advertisement---

सिल्ली: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खूंटी में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें डी ए वी सिल्ली के अंडर-19 के छात्रों ने डी.ए. वी खलारी के अंडर 19 के छात्रों को फुटबॉल में हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।सोमवार को स्कूल परिसर में स्कूल प्रबंधन की ओर से सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या बी. शरण ने कहा की हमारे स्कूल के बच्चे अधिकांशत ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं , जहां उन्हें खेलने के लिए इतनी अच्छी सुविधा नहीं मिलती हैं इसके बावजूद भी फुटबॉल में स्वर्ण पदक लाना हमारे स्कूल के लिए गौरव की बात है।इस मौके पर नीरज गिरी एवं स्पोर्ट्स टीचर विजय कुमार मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या