---Advertisement---

पेरिस ओलंपिक: डिसक्वालीफाई होते ही कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

On: August 7, 2024 8:41 AM
---Advertisement---

एजेंसी: फाइनल के पहले कथित रूप से भारतीय कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट का वजन बुधवार की सुबह 100 ग्राम अधिक पाए जाने के बाद उन्हें फाइनल में डिसक्वालीफाई कर दिए जाने की खबर है। इधर डिसक्वालीफाई होते ही विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनकी तबीयत में सुधार है।

बताया जा रहा है कि विनेश फोगाट डिहाइड्रेशन के कारण पेरिस ओलंपिक स्थल पर अचानक बेहोश हो गई थीं। फिलहाल उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें IV फ्लूइड देने की सिफारिश की गई है।

विनेश फोगाट के परिजनों की स्थिति

विनेश फोगाट का परिवार अभी भी पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा से उनकी अयोग्यता की दिल दहला देने वाली खबर से परिजन खामोश हैं।

विनेश के चाचा महावीर फोगाट ने कहा कि कहने के लिये कुछ नहीं बचा। पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद है। नियम तो हैं लेकिन अगर किसी पहलवान का वजन 50-100 ग्राम अधिक है तो उन्हें आमतौर पर खेलने की अनुमति दी जाती है। मैं देश के लोगों से कहूंगा कि वे निराश न हों, एक दिन वह निश्चित रूप से पदक लाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now