---Advertisement---

उड़िसा में पत्रकारों को मिले बीमा, पेंशन और सुरक्षा कानून : प्रीतम भाटिया

On: August 7, 2024 10:58 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पत्रकारों की अग्रणी व राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) द्वारा उड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है.

एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल से पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा,पेंशन सहित 7 सूत्री मांगें दी हैं.राज्यपाल द्वारा मामले को उड़िसा के मुख्यमंत्री को अग्रसारित करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन पत्रकारों को दिया है.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद श्री भाटिया ने पत्रकारों को बताया कि झारखंड की तरह उड़िसा में भी पत्रकारों के हित में 7 मांगे रखीं गईं हैं.उन्होने बताया कि झारखंड और उड़िसा के बाद बहुत जल्द बंगाल और बिहार में भी ज्ञापन सौंपने का काम शुरू किया जाएगा.


ऐसोसिएशन के नवमनोनित बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव द्वारा उड़िसा में पत्रकारों की सुरक्षा,पेंशन,25 लाख का सपरिवार बीमा,फर्जी मामला दर्ज होने पर की डीएसपी रैंक से जांच, केंद्र सरकार के जर्नलिस्ट वैलफेयर कमिटी में शामिल करवाना सहित अन्य कई मांगों पर राज्यपाल से चर्चा हुई है.श्री मजूमदार ने कहा कि इसी तरह बहुत जल्द बंगाल और बिहार में भी पत्रकारों के हित की बात सरकार तक पहुंचाएंगे.

मौके पर AISMJWA के प्रदेश सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार,प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह,कोल्हान प्रभारी अजय महतो,पश्चिम सिंहभूम जिला महासचिव सुजीत साहू,जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह,शहरी महासचिव आशीष गुप्ता,दिनेश कुमार,चंदन डे,सुमन मोदक सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त