---Advertisement---

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में इलाजरत को कराया रक्त उपलब्ध

On: August 7, 2024 12:01 PM
---Advertisement---

गढ़वा :-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में इलाजरत रामकुमार मेहता को रक्त उपलब्ध कराया। जानकारी के अनुसार परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शेखर गुप्ता को सदर अस्पताल में इलाजरत आदमी के परिजनों ने रक्त के आवश्यकता की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिषद कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंच गए।

रक्तदान करते हुए शेखर गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र एवं समाज की सेवा का प्रेरणा देता हैं। उसी प्रेरणा से उनके जीवन का यह दसवां रक्तदान है। अगर हमारा रक्त किसी के जीवन के संरक्षण के काम आता है तो इससे बड़ा सौभाग्य का विषय कुछ और नहीं हो सकता। सभी स्वस्थ नागरिकों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

रक्तदान करने से शरीर को कई तरह के भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरों की मदद करने से तनाव कम होने के साथ साथ भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है। ब्लड डोनेशन के दौरान फ्री चेकअप से शारीरिक लाभ होता है। मौके पर जिला संयोजक शुभम तिवारी नगर सह मंत्री सुगंध बघेल उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका