---Advertisement---

निर्मल महतो ने किया अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आजीवन संघर्ष : मंत्री मिथिलेश

On: August 8, 2024 1:03 PM
---Advertisement---

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाई गई। पुण्यतिथि पर मंत्री श्री ठाकुर ने स्व. निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की माटी के वीर सपूत निर्मल महतो ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के लोगों के दुःख-दर्द को अपना माना। अलग झारखंड राज्य के लिए निर्मल दा ने अंतिम सांस तक संघर्ष किया। राज्य की हेमंत सरकार निर्मल दा के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है।

झारखंड को प्रगति पथ पर आगे ले जाना ही निर्मल महतो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंत्री ने कहा कि 8 अगस्त 1987 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। झारखण्ड आंदोलन का एक उभरता नेता शहीद हो गये। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, केन्द्रीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी, आशीक अंसारी, निलेश पाण्डेय, संजय कांस्यकार, साकिर खान, दिलीप गुप्ता, नीलू खान, सैय्यद गुलाम हुसैन, अरमान सिद्दीकी, मिन्हाज, अंकित पाण्डेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RTI एक्टिविस्ट की शिकायत के बाद विभाग एक्शन में, शीतला चौक से करनडीह चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण जल्द

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

सोनुवां में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की भीषण मुठभेड़,भारी संख्या में नक्सली ढेर! सारंडा में हाई अलर्ट

सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूटने वाले अपराधियों का पुलिस से एनकाउंटर,एक को गोली,चार गिरफ्तार

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

गढ़वा में पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई: 200 अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील