---Advertisement---

गांवों को मूलभूत सुविधा दिलाना पहली प्राथमिकता : रामानंद बेदिया

On: August 8, 2023 2:17 AM
---Advertisement---

सिल्ली :-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पिस्का पंचायत के जारु गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने पर मजबूर थे ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए झामुमो सिल्ली प्रभारी सह रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद वेदिया के द्वारा नए ट्रांसफार्मर गांव में लगाया गया जिसका उद्घाटन रामानंद वेदिया ने फीता काट कर किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना मेरा पहला कर्तव्य बनता है गांव वाले जो भी सुविधा से वंचित है उस सुविधा को गांव तक लाना और छोटी-छोटी मूलभूत समस्या को उन तक पहुंचाना एवं सरकार के द्वारा सरकारी योजनाओं चलाई जा रही है उनका सीधा लाभ ग्रामीणों को देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसके पूर्व में ग्राम प्रधान रथु मुंडा के द्वारा नये ट्रांसफार्मर का विधिवत पूजा अर्चना किया गया। इस मौके पर झामुमो सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका महतो, उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो संतोष साहू कार्यालय प्रभारी पांडे महतो, संगठन सचिव द्वारिका महतो ,मीडिया प्रभारी भागीरथ महतो, पंचायत प्रभारी हेमंत कुमार महतो, फलाहारी महतो ,राजेश चौधरी ,मुकेश कुमार महतो, वीरेंद्र महतो, अजय कुमार महतो, रामरतन मुंडा समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now