---Advertisement---

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने मां गढ़ देवी की पूजा अर्चना के साथ शुरू किया जनसंपर्क यात्रा

On: August 9, 2024 10:14 AM
---Advertisement---

गढ़वा: पूर्व मंत्री गिरिनाथ का परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा आज माँ गढ़देवी की पूजा अर्चना के साथ गढ़वा प्रखंड में शुरू किया गया। माननीय पूर्व मंत्री ने नागपंचमी एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधानसभा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। इसी क्रम में पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा प्रखंड के पंचायत कोरवाडीह शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर युवा साथियों द्वारा आयोजित जुलूस में शामिल हुए। तत्पश्चात पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का कार्यक्रम पंचायत ओबरा के ग्राम बानूटीकर, तुलबुला, भदुआ, पिपरढ़ाबा, अन्नराज नावाडीह, ओबरा, बूढ़ी गम्हार सहित विभिन्न टोलो का दौरा किया गया।

अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री ने वर्तमान के विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर पर जोरदार हमला बोला उन्होंने कहा कि आज जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। जहाँ भी जाइएगा घूसखोरी व्यापत हैं। पिछले 5 साल केवल लूटने का काम किया हैं। 500 का बालू 5000 में बेचा जा रहा है और हाँ आजकल मंत्री जी मंदिर में दान करते चल रहें हैं। जनता इनको आईना दिखाने का काम कर रही हैं। करोड़ों का बालू बेचकर मंदिर में एक लाख का दान कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री यही नहीं रुके गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में गुंडागर्दी चरम पर हैं। गरीबों, दलितों को शोषित किया जा रहा हैं। आज लोग डरे और सहमें हुए हैं। गिरिनाथ सिंह ने कहाँ कि किसी को डरने कि जरूरत नहीं हैँ हम आप सभी लोगों के साथ हूँ साथ ही वादा करता हूँ कि सत्ता में पुनः आने के बाद छूटा हुआ काम को पूरा करने का काम करेंगे। अंत में मंत्री गिरिनाथ सिंह संग्रहे में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

परिवर्तन यात्रा में मुख्यरूप से नवीन सिंह, गणेश प्रसाद यादव,बाबूल सिंह,लक्ष्मी रवि, मुन्ना सिंह,कुलदीप यादव, अफजल अंसारी, रघुवीर राम,बसंत लकड़ा, विनोद उरॉव, सुभाष कोरवा,ओमप्रकाश ठाकुर हाफी साहेब, पारस यादव सहित सैकड़ो कि संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now