रामाशीष यादव ने बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
सभी क्षेत्रवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर अभियान में हों शामिल : रामाशीष यादव
मंझीआँव:-केंद्र सरकार में सलाहकार सदस्य सह भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव ने शुक्रवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मंझीआँव प्रखंड के विभिन्न गावों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान से पूर्व उन्होंने रानीताली गाँव में नागपंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में भाग लिया एवं मंदिर में पूजा-अर्चना किया। उसके बाद उन्होंने उंटारी रोड प्रखंड के लहर बंजारी पंचायत के ग्राम कुटमु पहुंचे एवं नाग मंदिर में माथा टेका।

मंदिरों में पूजा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं शांति हेतु प्रार्थना किया।
श्री यादव ने शुक्रवार की यात्रा के साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव पर 9-15 अगस्त तक चलने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नुक्कड़ सभा के दौरान जनसमूह को सम्बोधित करते हुए इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशभर में लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि राष्ट्रीय एकता का प्रतीक तिरंगा को हम सभी अपने घरों में लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों।












