---Advertisement---

मजहर खान बने लातेहार जिला के कांग्रेस जिला महासचिव, बधाई देने वालों का लगा तांता…

On: August 8, 2023 4:41 AM
---Advertisement---

लातेहार :- महुआडांड़ युवा कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज और जिला प्रभारी रमन सिंह के निर्देश पर महुआडांड़ प्रखंड के युवा नेता मजहर खान को कांग्रेस का जिला महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अपने पार्टी के साथ जोड़ने का निर्देश दिया।

जिला महासचिव के रूप में चयनित किए जाने पर मजहर खान ने अपने प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहां की जिला महासचिव के पद पर जो मुझे जिम्मेदारियां दी गई हैं उससे पूरी इमानदारी से जिम्मेदारी पूर्वक निभाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी को और भी मजबूत करने में हर संभव प्रयास करेंगे। जिला महासचिव के रूप में चयनित होने पर कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं ने मजहर खान को शुभकामनाएं दी।

शुभकामनाएं देने वालों में महुआडांड़ क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस के केंद्रीय प्रतिनिधि मोहम्मद इफ्तेखार अहमद, बीस सूत्री सदस्य रामनरेश ठाकुर, उप प्रमुख सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अभय मींज,महुआडांड़ युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सोहेल समेत कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

महुआडांड़ संवादाता रामप्रवेश गुप्ता

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल