---Advertisement---

विश्व आदिवासी दिवस:विधायक संजीव सरदार का बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों को तोहफा

On: August 9, 2024 3:19 PM
---Advertisement---

कुंवर सिंह मैदान का जल्द ही होगा सुंदरीकरण

जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए। विधायक संजीव सरदार ने विश्व आदिवासी दिवस मे तोहफा के रूप में बागबेडा कॉलोनी पंचायत स्थित कुंवर सिंह मैदान का सुंदरीकरण करने का आश्वासन दिए हैं। कुंवर सिंह मैदान का सुंदरीकरण हो जाने से स्थानीय लोगो का टहलना,घुमना,खेलना-कुदना हो पाएगा। विगत कई वर्षों से पंचायत प्रतिनिधि कि यह मांग जल्द ही धरातल पर दिखेगी।

इस मौके पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, समाजसेवी मिथिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now