---Advertisement---

राँची मण्डल में आदिवासी रेल कर्मचारियों द्वारा धूमधाम से “विश्व आदिवासी दिवस” का आयोजन किया गया

On: August 10, 2024 2:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- आदिवासी दिवस’ के अवसर पर अखिल भारतीय अनु. जा. जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ राँची मण्डल के तत्वाधान में आदिवासी समुदाय के रेल कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे के सभी विभागों के अधिकारीगण एवं उनके परिवार के सदस्य, साथ ही मेंस काँग्रेस,मेंस यूनियन के मण्डल समन्वय उपस्थित हुए। रेलवे सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक डिविजनल मंडल प्रबंधक गतीशक्ति, रेलवे CMS डॉ राजू तिर्की, डॉ नीलम दयाल,प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री बधू तिर्की, अनु. जनजाति आयोग केंद्रीय सदस्य आशा लकड़ा, मंडल सचिव विनोद उरांव,आर के उरांव, लालदेव, भूषण, डीएस मुंडा,एआईएलआरएसए से मण्डल रामजीत, सीएस कुमार के द्वारा सभा को संबोधित किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों के बच्चों द्वारा विश्व दिवस पर वक्तव्य, पारंपरिक परिधान प्रदर्शित एवं महिला सदस्यों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। साथ ही आदिवासी परंपरा, विधि विधान के साथ अपने अस्तित्व की रक्षा व एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। मुरी शाखा से आये आदिवासी रेलवे कर्मचारियों में सुबोध,निरंजन, रंजीत, बासु, प्रकाश, शिबू, अमित, बुधराम, सुकरा, बीरेंद्र, एस के मांझी, एम के मुंडा की गरिमामय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के आयोजन कमिटी के अध्यक्ष पंकज मिंज, ए. जे. किण्डो, प्रदीप, सती, सकलु,चुलवा,लाला,रवि, जलेश्वर , विनय, हेमलाल, बरिया कच्छप, पी. तिर्की-२, राणा, नील कुसुम, सविता, दीपाली अमृत,अंजली,आर.खेस्स, वी एस मुण्डा, सी एम हांसदा, राकेश, हेमंत ने विशेष भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन एजे किंडो, रमेश महली व सुधा सुमन बाखला के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!